Ramayan Vatika Bareilly
बरेली में भगवान् की भव्य रामायण वाटिका बरेली में बनकर तैयार है, जो भक्तो और पर्यटकों के लिए एक आकर्षक आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेगी। यह विशेष वाटिका 1.5 लाख पौधों से अधिक देशी और विदेशी पौधों व फूलो से सजाई गयी है। बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित यह पहेली भव्य पुष्प प्रदर्शनी 7,8,9 मार्च को आयोजित की जायगी।

रामायण वाटिका बरेली की खासियत
रामायण वाटिका में रामायण के प्रमुख प्रतीकों को फूलों से सजाया गया है। इसमें रामसेतु, आश्रम, शिवलिंग और नंदी जैसे धार्मिक चिन्हो को फूलों से तैयार किया गया है। साथ ही भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और जटायु के विशालकाय स्वरुप भी फूलों से बनाये गए है, जो दर्शको के लिए मुख्य आकर्षक होंगे।

वर्टिकल गार्डन और रामसेतु का अनूठा नजारा
वाटिका में दस गोलाकार टावर बनाये गए है, जो वर्टिकल गार्डनिंग का शानदार उदहारण प्रस्तुत करेंगे। राम सेतु का प्रतिरूप बांस से तैयार किया गया है, जिसे रंग-विरेंगे फूलों से सजाया जायेगा। इसके अलवा, पंपा सरोवर, सेंट्रल गार्डन और प्रवेश द्वार को भव्य रौशनी से सजाया जायेगा।

भोलेनाथ के प्रतिक और आध्यात्मिक अनुभूति
रामायण वाटिका में भगवान् शिव के प्रतिक चिन्हो को भी फूलों से तैयार किया गया है। रजनी गंधा के 20 क्वांटल से अधिक फूलों का उपयोग करके भोलेनाथ और उनके प्रतीकों को सजाया जायेगा, जो भक्तो को एक अद्धभूत आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेंगे।
पर्यावरण संरक्षण का सन्देश
बरेली विकास प्राधिकरण ने इस आयोजन के माध्यम से फ्लावर वीक की शुरुआत की है और बरेली विकास प्राधिकरण के सचिव श्री योगेंद्र कुमार के अनुसार, इस प्रदर्शनी का उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के प्रति जाकरूकता बढ़ाना है।
बरेली वासियो के लिए एक अनूठा अनुभव
बरेली शहर वासियों के लिए यह प्रदर्शनी एक अद्भुत अवसर होगी, जहा वे प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक आस्था का अनुभव कर सकेंगे। इस आयोजन को और भी आकर्षक बनाने के लिए थीम आधारित गार्डन, फोटो बूथ और डिज़ाइनर गार्डन भी लगाए जायेंगे।
तीन दिन तक चलेगा फ्लावर वीक
7, 8 और 9 मार्च को आयोजित होने वाले इस भव्य पुष्प प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए तैयार रहियें। प्राकृति की इस अनुपम छठा का आनंद उठाइएं और रामायण वाटिका बरेली के इस अद्भुत अनुभव को जीवन भर याद रखियें।
तीन दिन तक चलेगा सुगंधित महोत्सव
7, 8 और 9 मार्च को आयोजित होने वाली इस भव्य पुष्प प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए तैयार रहिए। प्रकृति की इस अनुपम छटा का आनंद उठाइए और रामायण वाटिका बरेली के इस अद्भुत अनुभव को जीवनभर याद रखिए।
रामायण वाटिका बरेली के साथ इस खास आयोजन का हिस्सा बने और इसकी खूब सुरती को अपने मित्रो व अपने रिश्तेदारों के साथ साझा जरूर करे।
#RamayanVatikaBareilly