उत्तराखंड से गुजरात का सफर होगा आसान, रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल
लालकुआं से वलसाड स्पेशल ट्रेन (05344/05343) गर्मी के मौसम में यात्रियों के लिए राहत भरी खबर लेकर आयी है। भारतीय रेलवे ने इस लालकुआं से वलसाड स्पेशल ट्रेन (05344/05343) गर्मी के मौसम में यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है। भारतीय रेलवे ने लालकुआं से वलसाड स्पेशल ट्रेन को 11 जून 2026 से शुरू करने का निर्णय लिया है यह इस ट्रेन का ठहराव बरेली सिटी स्टेशन पर भी होगा।
हालाँकि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक बरेली जंक्शन पर इस ट्रैन का कोई भी ठहराव नहीं होगा यात्री केवल बरेली सिटी से ही इस समर स्पेशल का लाभ उठा पाएंगे।

05344/05343 स्पेशल ट्रेन: तारीख, समय और रुट की पूरी जानकारी
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी(PRO) पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) श्री सुमित कुमार ने इस स्पेशल ट्रेन को लेकर सभी जरुरी जानकारी साझा की है।
ट्रेन का नंबर और संचालन अवधि:
| ट्रेन नंबर | मार्ग | संचालन | तारीख (जून – जुलाई) |
|---|---|---|---|
| 05344 | लालकुंआ → वलसाड | गुरुवार | 11 जून से 9 जुलाई (05 फेरे) |
| 05343 | वलसाड → लालकुंआ | शुक्रवार | 12 जून से 10 जुलाई (05 फेरे) |
लालकुआं से वलसाड स्पेशल ट्रेन (05344) – प्रमुख स्टशनों के नाम व समय:
लालकुंआ (LKU) → 09:00 बजे
बरेल सिटी (BC) → 11:05 बजे
बदायूं (BEM) → 12: 15 बजे
कासगंज (KSM) → 13: 55 बजे
मथुरा कैंट (MRT) → 15: 15 बजे
मथुरा जंक्शन (MTJ) → 16: 20 बजे
भरतपुर (BTE) → 18: 05 बजे
सवाई माधोपुर (SWM) → 20: 40 बजे
कोटा (KOTA) → 22: 25 बजे
रतलाम (RTM) → 04.00 बजे (दूसरे दिन )
छायापुरी (CHP) → 07: 32 बजे
सूरत (ST) → 10: 15 बजे
वालसाड (BL) → 12: 00 बजे (दोपहर)
वलसाड से लालकुंआ (05343) – वापसी यात्रा का शे̮ड्यू्ल्
वालसाड (BL) → 03: 25 बजे
(रस्ते के सभी स्टेशनो पर ठहराव )
बरेल सिटी (BC) → 15: 25 बजे (दूसरे दिन )
लालकुंआ (LKU) → 17:45 बजे
18 कोचों वाली इस स्पेशल ट्रेन में मिलेगी ये सुविधाएं
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लालकुआं से वलसाड स्पेशल ट्रेन में 18 कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। इसमें :
- ✅ स्लीपर कोच(Sleeper)
- ✅ साधारण कोच (General )
- ✅ बैठने की व्यस्था (Second Seating)
जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
सिर्फ वलसाड ही नहीं कोलकत्ता और नांदेड़ के लिए भी चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
रामनगर से कोलकत्ता स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी
भारतीय रेलवे अब रामनगर(उत्तराखंड) से कोलकत्ता(पश्चिम बंगाल) के बीच भी एक समर स्पेशल ट्रैन चलाने की योजना बना रही है। यह ट्रेन :
- बरेली के इज़्ज़तनगर से मैलानी रूट पर चलाने की तैयारी।
- बरेली वालो के लिए यह ट्रेन किसी वरदान से कम नहीं होगा।
- अभी भारतीय रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने का इंतज़ार है।
टनकपुर से नांदेड़ समर स्पेशल ट्रेन को फिर से शुरू करने की तैयारी
टनकपुर से पहले जो ट्रैन नांदेड़ को चलती थी उसे किन्ही कारणवश करना करना पड़ा था, जिसे अब रेलवे फिर से शुरू करने की तयारी कर रहा है। यह ट्रेन :
- उत्तराखंड से सीधे महाराष्ट्र को जोड़ेगी।
- बरेली, रुड़की, हरिद्वार होते हुए नांदेड़ पहुंचेगी।
बरेली के यात्रियों के लिए आवश्यक जानकारी
| विषय | जानकारी |
|---|---|
| ✅ ठहराव वाला स्टेशन | बरेल सिटी (BC) –11:05 बजे |
| ❌ ठहराव रहित स्टेशन | बरेली जंक्शन (BE)– यहाँ इस ट्रेन का ठहराव नहीं है। |
| 📞 अधिक जानकारी | पूर्वोत्तर रेलवे के हेल्पलाइन नंबर या irctc ऐप् अवश्य देखे |
निष्कर्ष – क्या यह ट्रेन आपके लिए फायेदमंद है?
अगर आप बरेली सिटी या इसके आसपास के क्षेत्र में रहते है तो ये ट्रेन आपके लिए काफी फायदेमंद है। वही अगर आप बरेली जंक्शन के आसपास है तो आपको इसके लिए बरेली सिटी जाना होगा
भारतीय रेलवे की यह पहल गर्मी के मौसम में लम्बी दुरी की यात्रा को सस्ता और सुविधा जनक बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।



