HomeBAREILLY NEWSCM Yogi Bareilly Visit बरेली को 4000 करोड़ की सौगात, रामायण वाटिका...

CM Yogi Bareilly Visit बरेली को 4000 करोड़ की सौगात, रामायण वाटिका का करेंगे दौरा

बरेली न्यूज़: नाथ नगरी बरेली एक बार फिर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के भव्य स्वागत के लिए तैयार हो रही है। जून महीने में CM Yogi Bareilly Visit को लेकर जिला प्रशासन और बरेली विकास प्राधिकरण(BDA) की पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। नाथ नगरी बरेली एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भव्य स्वागत के लिए तैयार हो रही है। जून महीने में CM Yogi Bareilly Visit को लेकर जिला प्रशासन और बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है और इस संभावित दौरे के दौरान बरेली वासियों को माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ करीब रूपए 4000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिसमे बहुप्रतीक्षित Ramanyan Vatika Bareilly का शुभारंभ भी शामिल है।

18 जून 2026 माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का दौरा संभावित: प्रशासन अलर्ट मोड पर

बरेली के स्थानीय और प्रशासनिक अधिकारीयों के अनुसार, माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का बरेली दौरा 18 जून 2026 तक संभावित है। वही प्रशासनिक अधिकारीयों के मुताबिक, माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के बरेली दौरे को लेकर जिले में हलचल कभी तेज़ हो गयी है। जिसके चलते नगर निगम और बरेली विकास प्राधिकरण(BDA) बरेली ने युद्धस्तर पर अपनी तैयारियां तेज कर दी है।

  • बरेली एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक चकाचक होगी सड़के: नगर आयुक्त श्री संजीव कुमार मौर्या के निर्देशन में बरेली एयरपोर्ट से आदिनाथ द्वार, स्टेडियम रोड होते हुए सर्किट हाउस तक की सड़को और फुटपाथों से अवैध अतिक्रमण हटाने का काम तेज़ कर दिया गया है।
  • सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर: बरेली डेलापीर के पास सड़क किनारे रहने वाले घुमंतू परिवारों को सुरक्षित दूसरी जगह शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है, ताकि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का रूट व्यस्थित और सुन्दर बनाया जा सके।

BDA की “रामायण वाटिका” और “रुद्रावनम पार्क” का होगा शुभारंभ

बरेली के रामगंगा नगर आवासीय योजना में रहने वाले लोगो का अब लम्बा इंतज़ार जल्द ही समाप्त होने वाला है, क्योकि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी अपने करकमलों से Ram Ganga Nagar Ramayan Vatika का उद्धघाटन कर सकते है

क्या है रामायण वाटिका(Ramayan Vatika) की खासियत?

बरेली के रामगंगा नगर स्थित रामायण वाटिका की खास बात यह है कि ये करीब 33000 हज़ार वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली हुई है। जिसके अंतर्गत भगवान श्री राम की 14 वर्षो के बनवास काल की पवन स्मृतियाँ और प्रसंगो को बेहद खुबसुरत ढंग से संजोया गया है। बरेली विकास प्राधिकरण(BDA) के उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. ने खुद यहाँ स्थलीय निरीक्षण कर यहाँ के सौंदर्यीकरण के कार्य को अंतिम रूप दिया है।

रुद्रावनम पार्क में स्थापित होगी आदियोगी की प्रतिमा

रामायण वाटिका के साथ-साथ भगवान शिव को समर्पित Rudravanam Park Bareilly भी अब आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। इस पार्क में भगवान शिव के “आदियोगी” रुप की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है, जिसका काम को मैनपावर बढ़ाकर तेज़ी से पूरा करने के निर्देश दिए है।

महादेवपुरम और इंडस्ट्रियल टाउनशिप: रु 4000 करोड़ का मेगा प्लान

बरेली विकास प्राधिकरण(BDA) माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के इस प्रस्तावित दौरे के दौरान करीब रु4000 करोड़ से अधिक की बड़ी इंफ्रास्ट्रक्टर परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्धघाटन कराने की तैयारी में है। इनके मुख्य दो बड़े प्रोजेक्ट्स है:-

परियोजना का नाम (Project Name )अनुमानित लागत (Budget)मुख्य उद्देश्य (Objective)
महादेव पुरम आवासीय योजना (पीलीभीत बाईपास रोड)रु 3000 करोड़ बरेली वासियों को आधुनिक और किफायती आवास की सुविधा देना।
औद्योगिक टाउनशिप (Industrial Township ) (दिल्ली रोड)रु 800 करोड़ 126 हेक्टेयर भूमि पर उद्योग को बढ़ावा देना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना।

बरेली विकास प्राधिकरण(BDA) के उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. ने सभी अभियंताओं और कार्यदायी संस्थाओ को सख्त निर्देश दिए है कि वह क्वालिटी से समझौता किये बिना अपने सभी पेंडिंग कामों की रिपोर्ट को दैनिक आधार पर सौंपी जाये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments